फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर : तबादला नीति के खिलाफ आंदोलन शुरू, पहले दिन हाथों पर काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

Thu, 08 Jul 2021 01:19 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

स्कूल शिक्षा महानिदेशक विजय किरण आनंद द्वारा कर्मचारियों के तबादले करने के लिए उनकी सूची तलब की है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में शिक्षा विभाग में तैनात कर्मचारियों की तबादला नीति जारी होने से कर्मचारियों ने असंतोष जताया है। यूपी एजुकेशनल मिनिस्ट्रियल ऑफिसर्स एसोसिएशन ने आंदोलन का बिगुल बजा दिया है।  आंदोलन के पहले दिन कर्मचारियों ने हाथों पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। कर्मचारियों के तबादले जिले से बाहर करने को गलत बताया है। 

विज्ञापन


परियोजना निदेशक विजय किरन आनंद ने शिक्षा विभाग के कर्मचारियों के तबादले की नीति जारी कर दी है। यूपी एजुकेशनल मिनिस्टर ऑफिसर्स एसोसिएशन ने तबादला नीति में संशोधन की मांग की है। एसोसिएशन ने कर्मचारियों के हितों को देखते हुए प्रथम चरण के आंदोलन का कार्यक्रम भी घोषित कर दिया है।

एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष अशोक यादव व महामंत्री क्रांति कुमार शर्मा ने बताया कि आंदोलन के पहले दिन बुधवार को शिक्षा विभाग के कर्मचारियों ने हाथों पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। दोपहर 3:00 से 5:00 बजे तक कार्य का बहिष्कार किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा विभाग के अंतर्गत आने वाले कर्मचारियों में राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय, जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान कार्यालय के लिपिक संवर्ग के कर्मचारी आंदोलन में शामिल हैं।

बीएसए कार्यालय पर प्रदर्शन करने वालों में वरिष्ठ लिपिक वीरेंद्र कुमार, अरविंद सिंह, नीरज गुप्ता, करतार सिंह, शहजाद आलम आदि शामिल रहे। जबकि जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर बुध सिंह, हरिओम वर्मा, नरेंद्र सिंह, प्रदीप वर्मा आदि मौजूद रहे। राजकीय इंटर कॉलेज बिजनौर में एसोसिएशन के मंत्री क्रांति कुमार शर्मा, प्रताप सिंह, पंकज कुमार, दीपांशु ,लोकेंद्र सिंह सहित कई कर्मचारियों ने विरोध जताया।

नौ जुलाई तक कर्मचारी हाथों में पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। 3:00 से 5:00 बजे तक 2 घंटे का कार्य बहिष्कार किया जाएगा। नौ जुलाई को 4:30 बजे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को मांग पत्र दिया जाएगा। 12 जुलाई को मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक मुरादाबाद में दोपहर 2:00 बजे से मंडल के सभी जनपदों के कर्मचारी उपस्थित होकर तबादला नीति का विरोध करेंगे। 

पांच साल वाले जिले से और 10 साल वाले मंडल से बाहर जाएंगे
स्कूल शिक्षा महानिदेशक विजय किरण आनंद द्वारा कर्मचारियों के तबादले करने के लिए उनकी सूची तलब की है। लिपिक संवर्ग के तबादलों में कर्मचारी लिपिक के पांच वर्ष एक ही जनपद में होने पर  उसका तबादला दूसरे जनपद में किया जाएगा। दस वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर कर्मचारी का मंडल के बाहर तबादला किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें