फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: कपड़ा फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, मशीनें और कच्चा माल जलकर राख, लाखों रुपये का नुकसान

Sat, 09 May 2026 02:05 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर

सार

बिजनौर के नहटौर क्षेत्र के गांव फुलसंदा गंगदास में कपड़ा बनाने की फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। आग में कच्चा माल और कई मशीनें जलकर राख हो गईं, जिससे लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
कपड़ा फैक्टरी में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर के नहटौर क्षेत्र के गांव फुलसंदा गंगदास में शुक्रवार सुबह कपड़ा बनाने की एक फैक्ट्री में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की चपेट में आने से फैक्ट्री में रखा कच्चा माल और कई मशीनें जलकर राख हो गईं। घटना में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

विज्ञापन


अचानक लगी आग से मचा हड़कंप
गांव निवासी इमरान (62) पुत्र इमदाद हुसैन की गांव में कपड़ा बनाने की फैक्ट्री है। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े छह बजे फैक्ट्री में अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग तेजी से फैल गई और फैक्ट्री में रखा कपड़ा बनाने का कच्चा सामान तथा मशीनें इसकी चपेट में आ गईं। आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

यह भी पढ़ें: मिशन 2027: बंगाल के बाद UP फतह की तैयारी, बूथों पर बढ़ी सक्रियता, संगठन को धार देने मैदान में उतरे बड़े नेता

विज्ञापन
विज्ञापन

दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने काफी देर तक कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आग के कारण फैक्ट्री में रखा काफी सामान जलकर नष्ट हो गया, जिससे मालिक को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

आग लगने के कारणों की जांच शुरू
घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस के अनुसार आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें