महिलाओं के शोर मचाने पर गुलदार किशोरी को छोड़कर भाग गया। परिजन किशोरी को सीएचसी स्याऊ ले आए। जहां डाॅक्टर ने उसे मृतक घोषित कर दिया। किशोरी की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने सीएचसी स्याऊ पर हंगामा किया।
परिजनों का आरोप था कि गांव में गुलदार होने की शिकायत पर भी गांव में पिंजरा नहीं लगाया गया। एसडीएम विजय शंकर, सीओ राजेश सिंह, प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार बैसला ने परिजनों को समझाकर शांत किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
घास काट रही महिला पर गुलदार ने किया हमला, घायल
पैजनियां क्षेत्र के ग्राम ताहरपुर में गुलदार ने खेत में घास काट रही एक महिला पर हमला कर दिया। महिला के परिजनों द्वारा शोर मचाने गुलदार महिला को छोड़ जंगल में गुम हो गया। गुलदार के हमले से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
सोमवार की सुबह करीब 10 बजे ग्राम ताहरपुर निवासी शांति देवी (55) पत्नी हरकेश अपने परिजनो के साथ ग्राम पोट्टा के जंगल में घास काट रही थी। इसी बीच वंहा घात लगाए गुलदार ने शांति पर हमला कर दिया। गुलदार के हमले में शांति देवी गंभीर रूप से घायल हो गई।
उसके परिजनों के शोर मचाने पर गुलदार महिला को घायल अवस्था में छोड़कर जंगल में गुम हो गया। परिजनों द्वारा घायल शांति देवी को सीएचसी हल्दौर पर भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद महिला को घर भेज दिया गया। गुलदार के हमले से गांव में दहशत का माहौल है।महिला के परिजनों द्वारा मामले की सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी गई है।