फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: युवती से छेड़छाड़ के मामले में मारपीट के दौरन घायल युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Thu, 19 May 2022 05:34 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

 चांदपुर थानाक्षेत्र के गांव अकौंधा में बुधवार को छेड़छाड़ को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान मारपीट भी हो गई। मारपीट में घायल एक युवक की अस्पताल में उपचार के दौरान गुरुवार को मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में चांदपुर थानाक्षेत्र में छेड़छाड़ के आरोप में बुधवार को हुई मारपीट में घायल की उपचार के दौरान गुरुवार को मौत हो गई। मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार चांदपुर थानाक्षेत्र के गांव अकौंधा में थाना हल्दौर के गांव वजीदपुर निवासी परवेंद्र गांव अकौंधा में अपनी बहन के घर आया हुआ था।

यह भी पढ़ें:एक प्रेम कहानी ऐसी भी: इकलौते बेटे को खोकर दर्द में डूबी मां ने गर्लफ्रेंड का किया कन्यादान, हर पहलू मार्मिक, हर किरदार है अनोखा
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बुधवार की दोपहर गांव अकौंधा निवासी साजन से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसमें हुई मारपीट में परवेंद्र घायल हो गया। घायल को सीएचसी स्याऊ से हायर सेंटर के लिए रेफर कर लिया । जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई ।

मामला छेड़छाड़ का बताया जा रहा है। इंस्पेक्टर क्राईम अता मोहम्मद ने बताया कि अभी किसी की कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें