फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुझ गया घर का इकलौता चिराग, दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल

Tue, 05 Mar 2019 08:24 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विलाप करते परिजन और साइड में सुहेल का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी में सड़क हादसे में बिजनौर के अख्तर के घर का चिराग ही बुझ गया। अख्तर का बेटा सुहेल पांच बहनों का इकलौता भाई था। अपने नाना के साथ वह दिल्ली रिश्तेदारी में परिजनों को छोड़कर कार से लौट रहा था। सुहेल के साथ हादसे में उसके नाना की भी जान चली गई। बाकी लोग कार में रास्ते से सवार हुए थे। कार सवारों ने उन्हें मंडावली तक छोड़ने के लिए कार में बैठा लिया था। मंडावली के रहने वाले ससुर और पुत्र वधू की भी हादसे में मौत हो गई।

विज्ञापन

  
बिजनौर के मोहल्ला मिर्दगान में मेरठ की चुंगी के पास रहने वाले खुर्शीद अहमद मोहल्ला जाटान में रहने वाले अपने 20 साल के धेवते सुहेल के साथ सोमवार को सुहेल की मां और बहनों को दिल्ली छोड़ने गए थे। उन्हें वहां छोड़कर खुर्शीद और सुहेल बिजनौर लौट रहे थे। कार बिजनौर में मेरठ की चुंगी निवासी बिट्टू की थी। मोहन नगर के चौराहे पर कार चालक बिट्टू को कुछ सवारी खड़ी दिखाई दीं। बिट्टू ने मुंबई में रहने वाले मंडावली के एक परिवार को कार में बैठा लिया। चार पुरुष, दो महिला और दो बच्चों के साथ कार में सवार हुए। उन्हें घर तक छोड़ने की बिट्टू ने जिम्मेदारी ली थी।

विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक बिट्टू ने खुर्शीद और सुहेल को बिजनौर छोड़कर बाकी लोगों को मंडावली ले जाने की बात कही थी। बहसूमा के पास मोड़ खुर्द पर ट्रक से कार की टक्कर हो गई। जिसमें खुर्शीद और सुहेल के अलावा मंडावली निवासी अहसान की पत्नी हिना और हिना के ससुर अशरफ की मौत हो गई। बाकी लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना पर बिजनौर नगर पालिका के चेयरपर्सन पति शमशाद अंसारी समेत तमाम लोग मौके पर पहुंचे। 

वहीं मंगलवार को सभी मृतकों के शवों को मेरठ में पोस्टमार्टम होने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। सुहेल के पिता अख्तर सऊदी अरब में नौकरी करते हैं। सुहेल पांच बहनों का इकलौता भाई था। सुहेल की मौत से पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। चालक बिट्टू भी घायल है। मेरठ में उसका उपचार चल रहा है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें