बिजनौर जनपद में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा हुआ। यहां मेरठ पौड़ी नेशनल हाईवे पर एक फॉर्च्यूनर कार हाईवे किनारे खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई। जिसमें दो लोगों की हादसे में दर्दनाक माैत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए और परिजनों को सूचना देकर वाहन सड़क से हटवाए।
एक साथी गंभीर, मेरठ किया रेफर
फॉर्च्यूनर कार में सवार साजिद पुत्र अलाउद्दीन निवासी बी-2 153 सेक्टर 17 रोहिणी नगर और अनस(22) पुत्र इरशाद निवासी नई बस्ती इस्लामाबाद कस्बा झालू थाना हल्दौर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि इनका साथी गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे मेरठ रेफर किया गया है।