बिजनौर जिले की चीनी मिलों पर किसानों का अब भी 727 करोड़ रुपया बकाया है। इससे अलग करीब 36 करोड़ का ब्याज भी विलंब भुगतान पर बकाया है। इस बार बकाया के साथ साथ किसान ब्याज के लिए भी आंदोलन कर रहे हैं। जिले की दो चीनी मिलों ने शत प्रतिशत भुगतान कर दिया है, लेकिन ब्याज का भुगतान इन मिलों ने भी नहीं किया है।
जिले की नौ चीनी मिलों को किसान गन्ने की आपूर्ति करते हैं। नियम है कि मिल बंद होने के 15वें दिन तक किसानों को गन्ना भुगतान मिल जाना चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। जिले की चीनी मिलों में अब तक औसतन करीब 80 प्रतिशत बकाया है। मिलों को भुगतान करने के लिए लगातार नोटिस दिए जा रहे हैं, लेकिन इसका कोई बहुत ज्यादा असर नहीं दिखता है।