वहीं पकड़े गए बदमाशों ने पुलिस को बताया कि वह शातिर अपराधी आदित्य को अपना सरगना मानते हैं। आदित्य के इशारे पर जो टारगेट उन्हें सौंपा जाता है उस पर ही काम करते हैं। लूट व उगाही की रकम का बड़ा हिस्सा आदित्य की पैरवी व उसके परिवार पर खर्च करते हैं।
आदित्य के कहने पर ही 27 सितंबर को राकेश की हत्या उसके गैंग के सदस्य अक्षय, सोनू, प्रदीप, पीयूष व राहुल ने गोली मारकर की थी। 21 मार्च को नहटौर क्षेत्र से बाइक चोरी, 11 अगस्त को सोनू, पवन, गोलू नहटौर क्षेत्र में दो लाख की नगदी, लैपटॉप लूट, एक नवंबर को हरिद्वार से बाइक लूट, 19 सितंबर को नींदडू के पास से बाइक व मोबाइल लूट, चार नवंबर को किरतपुर क्षेत्र में मौज्जमपुर रोड से आकाश को गोली मारकर बाइक लूट की घटना को अंजाम दिया था। गैंग को पकड़ने वालों में किरतपुर के प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश मिश्रा, स्वॉट टीम के प्रभारी सतेंद्र भड़ाना, सर्विलांस टीम के प्रभारी संजय कुमार, स्वॉट टीम के दरोगा राजीव तोमर, सनोज प्रताप सिंह, हिमांशु चौहान समेत पूरी टीम शामिल रहीं।
जेलर आकाश व अरुण कबाड़ी थे गैंग के निशाने पर
पुलिस के मुताबिक पकड़ गए गैंग के निशाने पर जेलर आकाश शर्मा व्यवसायी अरुण कबाड़ी समेत कई लोग थे। आदित्य ने जेलर आकाश शर्मा के साथ अरुण कबाड़ी की हत्या करने का गैंग के इन सदस्यों को टारगेट दे रखा था। हरदोई जेल में आदित्य के पास से मिले पत्र से पहले ही आदित्य ने पैरवी के दौरान मुलाकात करने आए गैंग के इन सदस्यों को ये टारगेट सौंपा था। इनके अलावा नगीना के तुलाराम रस्सगुल्ले दुकान के स्वामी पर गोली चलाकर पैसा वसूलना, नगीना में पेट्रोल पंप लूटना, नूरपुर के एक प्रतिष्ठान से पैसा वसूलना, जेल में बंद आदोपुर के एक व्यक्ति की पिता समेत कई लोगों की हत्या करना गैंग का मकसद था। इन घटनाओं को अंजाम देने के लिए गैंग लगा था। घटनाओं को अंजाम देकर आदित्य का लोगों में आतंक पैदा करना था। पकड़े गए गैंग के सदस्यों ने ये सारी बात पुलिस को बताई। पुलिस के मुताबिक आदित्य गैंग के सभी सदस्य पकड़ लिए गए हैं।
पर्दे के पीछे मदद करने वालों पर नजर
एसपी डॉ. दिनेश सिंह के मुताबिक आदित्य गैंग की मदद करने वालों पर पुलिस नजर रख रही है। जो मददगार सामने आएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि नजीबाबाद क्षेत्र में प्रधान के पति हिमांशु राजपूत को भी इस शक में ही पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। उन्होंने कहा कि आदित्य गैंग की हर गतिविधि पर पुलिस की नजर है।
नई उम्र के युवकों को गैंग से जोड़ रहा है आदित्य
शातिर अपराधी आदित्य नई उम्र के युवकों को लालच देकर अपने गैंग से जोड़ रहा है। इन युवकों पर पुलिस को भी शक नहीं होता। आदित्य के कहने पर ये युवक जरायम की दुनिया में उतर रहे हैं। परिजनों को भी नहीं पता रहता कि उनका बेटा क्या कर रहा है। पकड़े जाने पर युवकों का राज फाश हो रहा है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/