फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर : मतदान ड्यूटी कर वापस घर लौट रहे 33 वर्षीय कर्मचारी की सड़क दुर्घटना में मौत

Tue, 20 Apr 2021 01:16 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में अफजलगढ़ थानाक्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 74 द्वारिकेश मिल के समीप मतदान ड्यूटी कर वापस घर लौट रहे 33 वर्षीय कर्मचारी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन


लोनिवि मे तैनात गांव माधोवाला निवासी जेई नरेन्द्र सिंह 33 वर्ष पुत्र लल्लू सिंह की स्योहारा थाना क्षेत्र में चुनाव ड्यूटी लगी थी।सोमवार को मतदान प्रक्रिया समापन कराने के बाद रात बाइक से वापस घर जा रहा था तभी करीब साढ़े दस बजे अफजलगढ़ शुगर मिल के समीप फोर लेन पर बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गयी इसके चलते बाइक सवार मतदान कर्मी गम्भीर रूप से घायल हो गया।

वहां से गुजर रहे राहगीरों ने उसको उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया जहाँ गम्भीरवस्था के चलते प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था। इसके बाद परिजन उसको तत्काल उपचार के लिए मुरादाबाद स्थित कासमाॅस हास्पिटल ले गये।
विज्ञापन


जहाँ उपचार के दौरान रात्रि दो बजे उसकी मौत हो गयी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर अस्पताल भेज दिया।कोतवाल नरेश कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि कानूनी की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें