दिल्ली में भी गौशाला में बने दीये बिक रहे हैं। पहले गौशाला में तीन से चार लाख दीये बनाने का लक्ष्य रखा गया था लेकिन शुरुआत में ही एक लाख रुपये का ऑर्डर मिल चुका है। अब सात से आठ लाख दीये बनाने की तैयारी की जा रही है। एक दीये की कीमत तीन रुपये रखी गई है।
गिफ्ट पैक में भी उपलब्ध हैं दीये
गौशाला में अब रंग बिरंगे दीये भी बनाए जा रहे हैं। ये दीये गिफ्ट पैक में दिए जा रहे हैं। इस पैक में पांच दीये कलर व एक दीया बिना रंग का होगा। इस एक दीये की कीमत 3.65 रुपये रखी गई है। इन गिफ्ट पैक की भी खूब मांग है।
महिलाओं को मिला रोजगार
गौशाला में नौ महिलाएं रोज दीये बना रही हैं। एक महिला एक दिन में 250 तक दीये बनाती है। इन सभी महिलाओं को वेतन दिया जा रहा है। दीये बेचकर गौशाला की रखरखाव के लिए पैसा तो आ ही रहा है साथ ही महिलाओं को भी रोजगार मिल रहा है।
काफी संख्या में बन रहे दीये
श्रीकृष्ण गौशाला की अध्यक्ष अलका लाहोटी का कहना है कि गोबर के दीये काफी संख्या में बनाए जा रहे हैं। और महिलाओं को भी इससे जोड़ने के बारे में सोचा जा रहा है। जिले के उपभोक्ता गोवंश संरक्षण के लिए शुरू किए गए इस काम में सहयोग दें।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/