फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सक्लूसिव: भर्ती का फर्जी पत्र वायरल, दावा- कुल 429 पद, 25 हजार तक वेतन, ये है पूरा मामला

Mon, 12 Oct 2020 12:40 PM IST
Dimple Sirohi जगदीप कुमार, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

  • सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा राजकीय मेडिकल कॉलेज में रिक्तियों का आवेदन पत्र 
  • कॉलेज प्रशासन ने पत्र को फर्जी करार देते हुए शासन और प्रशासन स्तर पर जवाब भेजा 
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के शेखुल हिंद महमूद हसन मेडिकल कॉलेज में सफाई कर्मी से लेकर ओटी टेक्नीशियन तक के पदों की रिक्तियों को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे आवेदन पत्र पर शासन ने जवाब मांगा है। कॉलेज प्रशासन ने पत्र को फर्जी करार देते हुए शासन और प्रशासन स्तर पर जवाब भेज दिया है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर चल रहे रिक्तियों के आवेदन पत्र पर प्रधानाचार्य शेखुल हिंद मौलाना महमूद हसन मेडिकल कॉलेज के नाम की मुहर लगी है। जिस पर प्रधानाचार्य के हस्ताक्षर भी हैं। पत्र पर पत्रांक संख्या 223/71 डाला गया है, जिसमें प्रधानाचार्य की ओर से एक कंपनी को 15 दिन के भीतर कार्यवाही पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।

खास बात यह है कि इस पत्र को सोशल मीडिया पर पढ़कर अनेक बेरोजगार युवक और युवतियां मेडिकल कॉलेज में संपर्क साधने में जुटे हैं। कुछ युवक और युवतियां दूसरे रास्ते से भी किसी तरह सेटिंग करने में लगे हैं।
विज्ञापन


मगर अमर उजाला ने जब मेडिकल कॉलेज प्रशासन से इस संबंध में जानकारी चाही तो पत्र फर्जी बताया गया है। इतना ही नहीं, रिक्तियों के इस पत्र का शासन ने संज्ञान लेते हुए कॉलेज प्रशासन से जवाब मांगा है। कॉलेज प्रशासन शासन के साथ ही जिला प्रशासन को भी स्थिति साफ कर चुका है कि यह पत्र फर्जी है।

यह भी पढ़ें: एक्सक्लूसिव: फर्जीवाड़ा करने में लगे अधिकारी, 400 करोड़ के प्लांट से भरी जा रही जेब

विज्ञापन

कुल 429 पद, 25 हजार तक वेतन 
भर्ती का जो पत्र वायरल हो रहा है। उसमें सफाईकर्मी से लेकर ओटी टेक्नीशियन तक के कुल 429 पद रिक्त दर्शाए गए हैं। सर्वाधिक 110 पद चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के दर्शाए हैं। इसके बाद 100 पद सफाईकर्मियों के हैं। सबसे कम मानदेय कारपेंटर का 12000 हजार रुपये अंकित किया गया है। जबकि सर्वाधिक मानदेय ओटी टेक्नीशियन का 25000 अंकित किया है।

कोई रैकेट तो नहीं कर रहा काम
मेडिकल कॉलेज में भर्ती से जुड़ा फर्जी पत्र कहीं किसी रैकेट के खेल का हिस्सा तो नहीं, जो नौकरी लगवाने के नाम पर युवक और युवतियों से रुपये ऐंठने की मंशा रखते हों। ऐसे में यह जांच का विषय है कि पत्र किस मकसद के लिए सोशल मीडिया पर डाला गया है।

किसी के झांसे में ना आने की अपील
मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. दिनेश मार्तोलिया ने इस आवेदन पत्र को पूरी तरह फर्जी बताया है। उनका कहना है कि पत्र में प्राचार्य की जगह प्रधानाचार्य लिखना इसके फर्जी होने का प्रमाण है। उन्होंने लोगों से भर्ती को लेकर किसी के झांसे में नहीं आने की अपील की है। 

मेडिकल कॉलेज में कर्मचारियों की भर्ती को लेकर एक पत्र सोशल मीडिया पर चल रहा है। इसे लेकर शासन ने भी जवाब मांगा है। शासन को जवाब भेज दिया गया है। जिला प्रशासन को भी पत्र लिखकर स्थिति साफ की गई है कि पत्र फर्जी है। - डॉ. संजीव कुमार, सीएमएस, राजकीय मेडिकल कॉलेज। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें