बिजनौर के नांगलसोती में एक मगरमच्छ आबादी के बीच घुस आया। इससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। इसके बाद ग्रामीणों ने बामुश्किल मगरमच्छ को पकड़ा।
नांगल थाना क्षेत्र के गांव सराय आलम में नाईवाला तालाब से निकलकर सात से आठ फीट लंबा एक मगरमच्छ शुक्रवार की रात में अरशद के घर में घुस गया। मगरमच्छ की आहट से परिवार नींद से जागा। वहीं, मगरमच्छ को देखकर परिजनों में हड़कंप मच गया।