फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौैर और शामली से चार संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, आईबी और यूपी एटीएस कर रही पूछताछ

Thu, 20 Apr 2017 06:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
विज्ञापन
आतंकवादी गिरफ्तार
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बृहस्पतिवार को आतंकियों की खतरनाक साजिश को नाकाम कर दिया। टीम ने कड़ी कार्रवाई करते हुए तीन संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। इन तीन आतंकियों को मुंबई, बिजनौर और जालंधर से अरेस्ट किया गया है। इसके बाद बिजनौर से दो और संदिग्धों को उठाया गया। वहीं शामली जनपद के झिंझाना कस्बा के मोहल्ला तलाही स्थित मदरसे से पढ़ने वाले एक छात्र को खुफिया जानकारी के आधार पर एटीएस की टीम ने पकड़ लिया है। उसका लैपटॉप और कुछ किताबें टीम ने कब्जे में ले ली और उससे पूछताछ चल रही है। टीम ने यह कार्रवाई आज सुबह पांच बजे की।  
विज्ञापन
विज्ञापन

देना चाहते थे बड़ी घटना को अंजाम

शामली में एक संदिग्ध गिरफ्तार
बताया जा रहा है कि ये आतंकी देश में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के इरादे से घुसे थे। हालांकि ये अपने प्लान में सफल होते, उससे पहले ही दिल्ली पुलिस और यूपी एटीएस की टीम ने इन्हें धर दबोचा।

जानकारी मिल रही कि यूपी एटीएस ने 5 राज्यों की पुलिस के साथ मिलकर मुंबई, जालंधर, बिहार, बिजनौर और मुजफ्फरनगर में ऑपरेशन किए। खास बात यह है कि देश में कोई अनहोनी होने से पहले ही आतंकियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए आतंकियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। सूचना मिल रही है कि बिजनौर जनपद से यूपी एटीएस की टीम ने तीन संदिग्धों को उठाया है जिनसे पूछताछ चल रही है। कुल छह व्यक्तियों से पूछताछ जारी है और सबूतों के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह सूचना थी कि आतंकावादी घटनाएं करने के लिए एक गिरोह को तैयार कर रहे थे।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें