डॉ. हरपाल सिंह
- फोटो : अमर उजाला
डॉ. हरपाल सिंह और गोशाला के केयर टेकर भारत कुमार के खिलाफ गोवंशों की दुर्दशा करने, सरकारी संपत्ति का गबन करने, दायित्व का उल्लंघन करने के आरोप में सिविल लाइन थाने में सफाई एवं खाद्य निरीक्षक कुलदीप कुमार ने मुकदमा दर्ज कराया है। डॉ. हरपाल का मूल पद पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी का है।
गोशाला में गोवंशों की दुर्दशा के मामले को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसके बाद नगर निगम, जिला प्रशासन व शासन में बैठे अधिकारी हरकत में आए। डीएम डॉ. वीके सिंह व नगर आयुक्त सौरभ गंगवार ने प्रकरण की अलग-अलग दो कमेटी बनाकर जांच कराई थी।
10 कर्मचारियों को हटाया गया और मूलरूप से शामली के कांधला थाना क्षेत्र के गढ़ी दौलतपुर गांव निवासी प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. हरपाल से गोशाला के साथ नगर स्वास्थ्य अधिकारी का चार्ज छीन लिया।
मुख्यमंत्री तक मामला पहुंचा और दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर जेल भेजने के निर्देश प्रमुख सचिव नगर विकास द्वारा किए गए। सोमवार रात अधिकारियों के बीच मंथन चला। मुकदमा दर्ज करने के बाद डॉ. हरपाल सिंह को सोमवार रात उनके आवास तक्षशिला कॉलोनी से गिरफ्तार किया गया। मंगलवार दिनभर थाने में लिखापढ़ी का काम हुआ और शाम को जेल भेजा गया।
एसएसपी डॉ. विपिन ताडा का कहना है कि यह मामला बेहद गंभीर है। संपत्ति गबन से जुड़े सुबूत भी जुटाए जाएंगे। गोशाला के नामजद केयर टेकर भारत कुमार की तलाश में दबिश जारी है। उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
ये भी देखें...
Saharanpur: शिकारी कुत्तों ने महिला पर किया हमला, काट-काटकर कर दिया लहूलुहान, तड़पते हुए दम तोड़ा