मेरठ के सरूरपुर थाना क्षेत्र के पांचली बुजुर्ग गांव के जंगल मे एसओजी की टीम ने पशु डेयरी में छापेमारी कर असलाह बरामद किया था। बुधवार को भी पुलिस मामले की जांच पड़ताल के लिए पशु डेयरी में पहुंची।
मेरठ के सरूरपुर थाना क्षेत्र के पांचली बुजुर्ग गांव स्थित जंगल मे मंगलवार को एसओजी की टीम ने पशु डेयरी में छापेमारी कर असलाह बरामद किया था। एसओजी टीम ने मौके से डेयरी संचालक प्रमोद निवासी पांचली बुजुर्ग व एक मजदूर को हिरासत में लिया था। पुलिस इन्हें अपने साथ लेकर गई थी। बुधवार को स्थानीय पुलिस ने पशु डेयरी पहुंचकर जांच पड़ताल की।
पांचली बुजुर्ग गांव में बुधवार को सरूरपुर थाना पुलिस ने डेयरी में पहुंचकर जांच पड़ताल की और डेयरी का ताला खुलवाकर पशुओं के चारे की व्यवस्था कराई। बता दें कि मंगलवार को एसओजी की छापेमारी के बाद से गांव में हड़कंप मचा हुआ है।
वहीं पशु डेयरी में हथियार रखने के मामले में स्थानीय सफेदपोश नेता की संदिग्ध भूमिका भी सामने आ रही है। हालांकि पूरे मामलें में छापेमारी के दौरान एसओजी की टीम ने स्थानीय पुलिस से दूरी बनाकर रखी और गुपचुप तरीके से छापेमारी की कार्यवाही को अंजाम दिया। वहीं थाना पुलिस भी इस मामले में कुछ भी कहने से बच रही है।