फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी कार्रवाई: बच्चों को ले जा रही नागालैंड की बस समेत चार वाहन सीज, बच्चों की जिंदगी से हो रहा था खिलवाड़

Sat, 23 Apr 2022 03:41 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मोदीनगर में बुधवार को स्कूल बस हादसे में दस वर्षीय छात्र अनुराग की मौत हो गई थी।इसके बाद से मेरठ में भी स्कूल बसों की चेकिंग शुरू हो गई। आरटीओ हिमेश तिवारी ने बताया कि स्कूल संचालकों को नोटिस के साथ ही प्रवर्तन दल रोजाना चेकिंग करेंगे। एक भी अवैध बस को चलने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
school buses - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिभावकों से मोटी ट्रांसपोर्ट फीस वसूलने के बावजूद बच्चों की जान के साथ खिलवाड़ हो रहा है। शुक्रवार को आरटीओ का प्रवर्तन दल सड़कों पर निकला तो गंगानगर के एक प्रतिष्ठित स्कूल के बच्चों को ले जा रही नागालैंड के नंबर की बस पकड़ी गई। कुल चार ऐसे स्कूल वाहन पकड़े गए जिनकी फिटनेस की अवधि खत्म हो गइ थी। इंश्योरेंस और परमिट तक नहीं था। इन बसों की खिड़कियों में ग्रिल भी नहीं थी। 

विज्ञापन


मोदीनगर में बुधवार को स्कूल बस हादसे में दस वर्षीय छात्र अनुराग की मौत हो गई थी। इसके बावजूद मेरठ में चेकिंग तक नहीं हुई तो अमर उजाला ने इस पर प्रमुखता से खबर प्रकाशित की। शुक्रवार को एआरटीओ प्रशासन कुलदीप कुमार और यात्री कर अधिकारी सुधीर सिंह के नेतृत्व में प्रवर्तन दल चेकिंग के लिए निकला। 

सबसे पहले गंगानगर के एक नामचीन गर्ल्स स्कूल की बस को पकड़ी गई। इस बस पर नागालैंड का पंजीकरण नंबर एनएल 03टी- 1234 लिखा था। यह यात्री बस है और इसे बिना परमिट के ही स्कूली बच्चों को लाने-ले जाने के लिए लगाया हुआ था। इसकी फिटनेस भी 9 अगस्त 2020 को खत्म हो चुकी है। टीम ने बस को आरटीओ में ले जाकर सीज कर दिया और बच्चों को दूसरी बस मंगवाकर घर भेजा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : सहारनपुर में दो शव मिलने से सनसनी: नौकर की गला रेतकर हत्या, पेड़ से लटका मिला मालिक का शव

अवैध रूप से लगी ईको भी पकड़ में आई
कैंट स्थित एक नामचीन गर्ल्स स्कूल के बच्चों को ले जा रही सुजुकी ईको भी पकड़ी गई। इसका भी परमिट नहीं था। वेस्ट एंड रोड स्थित एक स्कूल और कंकरखेड़ा स्थित एक स्कूल की बस भी पकड़ी गई। इन बसों की भी फिटनेस खत्म हो चुकी है।

अब रोज चलेगा अभियान 
आरटीओ हिमेश तिवारी ने बताया कि स्कूल संचालकों को नोटिस के साथ ही प्रवर्तन दल रोजाना चेकिंग करेंगे। एक भी अवैध बस को चलने नहीं दिया जाएगा। स्कूल संचालक नियमों को दरकिनार कर स्कूल वाहन संचालित करा रहे हैं। इन्हें ऐसा नहीं करने दिया जाएगा।

पुलिस ने 3 स्कूल  वाहनों का चालान किया
मेरठ। सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत यातायात पुलिस ने शहर में 276 वाहनों का चालान किया। इनमें तीन स्कूली वाहन और हाईवे किनारे खड़े 104 वाहन भी शामिल हैं। इन सबसे 119200 रुपये जुर्माना वसूला गया। मोडिफाइड साइलेंसर लगी 7 बुलेट का भी चालान किया गया। एसपी ट्रैफिक जितेंद्र श्रीवास्तव का कहना है कि यह अभियान जारी रहेगा। 
विज्ञापन

दुर्घटना का खतरा, बिना इंश्योरेंस क्लेम भी नहीं
बिना पंजीकरण कराए और स्कूल परमिट बिना शहर में चल रही नागालैंड नंबर की बस से अगर कोई दुर्घटना हो जाती तो किसी को भी बीमा कंपनी से क्लेम नहीं मिलता। इस बस का टैक्स भी 31 दिसंबर 2018 तक का ही जमा है। बस का इंश्योरेंस भी खत्म है।

छापे की सूचना लीक... गायब हुईं अवैध बसें 
आरटीओ के प्रवर्तन दल के सड़क पर उतरने की सूचना  पहले ही लीक हो गई। इस वजह से बड़ी संख्या में अवैध स्कूल वाहन  शुक्रवार को सड़क पर ही नहीं आए। 

बच्चों की सुरक्षा पहली प्राथमिकता : सहोदय
सहोदय स्कूल कॉम्पलेक्स ने भी सीबीएसई स्कूलों से कहा है कि बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता से लें। सभी अपनी बसों की फिटनेस कराएं, इंश्योरेंस अपडेट रखें और सुरक्षा मानकों का पालन करें। 

पढ़ाई के साथ बच्चों की सुरक्षा भी है बेहद जरूरी 
बच्चों की सिक्योरिटी और सेफ्टी में ट्रांसपोर्ट के साथ स्कूल के अंदर का माहौल भी शामिल हैं। बच्चों की सुरक्षा प्राथमिकता होनी चाहिए। - गोपाल दीक्षित, सचिव, सहोदय स्कूल कॉम्पलेक्स

लगातार सतर्क रहना होगा
पिछले कुछ समय में स्कूल बसों से दुखद दुर्घटनाएं हुई हैं। सिर्फ कुछ ही दिनों तक सतर्कता नजर आती है। बच्चों की सुरक्षा की प्रति सतर्कता बरतने की जरूरी है। - एके दूबे, प्रधानाचार्य, दीवान पब्लिक स्कूल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें