सहारनपुर में राजपूतों और दलितों के बीच चल रही जातीय हिंसा अब भयानकर रूप लेती नजर आ रही हैं। ये मामला पिछले एक-डेढ़ महीने से चला आ रहा है और अब तक इसमें दो लोगों की मौत हो चुकी है जबकि कई दर्जन लोग घायल हो चुके हैं। वहीं मंगलवार को हुए बवाल में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई तो दर्जनों को धारदार हथियार से घायल कर दिया गया।
आपको बता दें कि मंगलवार को मायावती के पहुंचने से पहले ही कुछ लोगों ने हमला किया और बिटौड़े समेत गलियों में आग लगा दी गई। इससे लोगों में आक्रोश बढ़ गया और हमले का प्लान तैयार कर लिया। ठीक मायावती के निकलते ही सभा से लौट रहे दलितों पर राजपूतों ने हमला बोल दिया। उन्होंने दो को गोली मारी तो कई को धारदार हथियार से घायल कर दिया। इससे वहां और ज्यादा हिंसा भड़की। सूचना मिलने पर आला अफसर पहुंचे और अब एडीजी समेत तमाम अधिकारी मौके पर तैनात है।