इसमें कहा गया कि पुन: मंदिर निर्माण को लेकर पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, नई दिल्ली में केंद्र सरकार व राज्य सरकार के खिलाफ घोर विरोध प्रदर्शन शुरू हो चुका है और वह तब तक जारी रहेगा जब तक पुन: मंदिर को स्थापित नहीं किया जाता है। चक्का जाम के दौरान हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गयीं। इस दौरान जाम में एक एंबुलेंस फंस गई। पुलिस ने तुरंत एंबुलेंस को बाहर निकलवाया।
प्रदर्शन करने वालों में मदन कुमार, राजू वालिया, गुलशन, टीटू, गुड्डू, गौरव, अंकित, सुंदर लाल, मिथुन, नवीन कुमार, सरजीत आदि रहे।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/