वहीं मंगलवार को मंजीत सिंह नौटियाल ने कोर्ट में आत्मसमर्पण करने की घोषणा की। यही नहीं अपने बेहट स्थित घर से कार में सवार होकर आत्मसमर्पण करने के लिए वह निकले भी। यही स्थित घुन्ना बवाल के वांछित चल रहे भीम आर्मी के कमल सिंह वालिया के साथ रही। कमल सिंह वालिया ने भी अग्रिम जमानत के लिए अर्जी दी थी, लेकिन कोर्ट ने नामंजूर कर दी थी। जिस कारण कमल सिंह वालिया ने रामनगर स्थित अपने घर से ही आत्मसमर्पण के लिए मंगलवार को कोर्ट जाने का एलान किया था। यहां तक कि अपना वक्तव्य भी जारी किया। मंजीत सिंह नौटियाल और कमल सिंह वालिया दोनों के ही कोर्ट में जाने की बात कही जा रही है। बताया जा रहा है कि कोर्ट में पहुंचने में देर हो गई थी।
वहीं कमल सिंह वालिया के परिजनों का कहना है कि अब दीपावली के बाद सरेंडर किया जाएगा। इस संबंध में एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि कमल सिंह वालिया के खिलाफ जांच चल रही है। साक्ष्य एकत्रित किए जा रहे हैं। साक्ष्य मिलने के बाद गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
भीम आर्मी के राष्ट्रीय महासचिव कमल सिंह वालिया ने कहा है कि सरकार भीम आर्मी को बैन कर खत्म करना चाहती है। सरकार एक-एक कर भीम आर्मी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को निशाना बना रही है।
देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रामनगर में कमल सिंह वालिया ने जारी बयान में कहा कि सरकार बहुजन समाज के लोगों के मंदिरों को तोड़ रही है, महापुरुषों की प्रतिमाओं को तोड़ा जा रहा है, फिर भी बहुजन समाज के लोग चुप रहें यह नहीं हो सकता। बहुजन समाज के लोगों के सम्मान के लिए वह लगातार आवाज उठाते रहेंगे। जब तक बहुजन समाज को न्याय और सम्मान नहीं मिल जाता तब तक लड़ाई जारी रहेगी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/