उन्होंने कहा कि प्रकरण में इंसाफ दिलाने के लिए पंचायत की जाएगी। उन्होंने बिजनौर पुलिस के रवैए को गलत बताते हुए कहा कि बिजनौर से क्रांति की शुरुआत होगी। बिजनौर में लोग स्वाभिमान की लड़ाई लड़ेंगे। उन्होंने दलितों से बुराइयों से बचने, शराब छोड़ने और पढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि लड़ाई हथियार से नहीं संविधान से लड़ी जाएगी। उन्होंने प्रदेश में 17 पिछड़ी जातियों को अनुसूचित जाति में शामिल करने का स्वागत किया, किंतु सरकार से कोटा बढ़ाने की मांग की।
कोई पुलिसकर्मी नहीं था मौजूद
भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर के आने की सूचना के बावजूद गांव लालपुर में कोई भी पुलिसकर्मी मौजूद नहीं रहा। चंद्रशेखर ने लगभग 20 मिनट तक भाषण दिया। उन्होंने शीघ्र ही पंचायत की तिथि घोषित करने की बात कही। इस दौरान भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष रोहित सागर, विवेक सेन, गिरवर सिंह, फकीरचंद, कुलदीप सिंह, सुभाष आदि मौजूद रहे।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/