फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी बोले, जेल से गैंग ऑपरेट नहीं होने देंगे, सहारनपुर के इस उद्योग को मिलेगा बढ़ावा

Mon, 01 Jul 2019 12:17 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सहारनपुर सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मीडिया से रूबरू हुए। यहां उन्होंने मुजफ्फरनगर के गुड़ और सहारनपुर के नक्काशी कारीगरी की जमकर तारीफ की। साथ ही कानून व्यवस्था में सख्ती की बात भी कही। इस दौरान उन्होंनें प्रियंका गांधी द्वारा पलायन के सवाल का भी जवाब दिया। 
विज्ञापन


सहारनपुर में मुख्यमंत्री योगी आदियनाथ ने प्रेसवार्ता के दौरान ओडी-ओपी योजना, स्टार्टअप इंडिया के अलावा शौचालय निर्माण, प्रधानमंत्री आवास निर्माण आदि के बारे में कहा कि योजनाएं हर वर्ग के ध्यान में बनाई गई हैं।

उन्होंने मुजफ्फरनगर के गुड़ कारोबार की खूब तारीफ की साथ ही सहारनपुर के वुड कार्विंग उद्योग की सराहना कर इन्हें बढ़ावा देने की बात कही। गंगोह विधानसभा के उपचुनाव को लेकर कहा कि कोई चुनौती नहीं है, हम अपने कार्यक्रम और योजनाओं को लेकर आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि वुड कार्विंग उद्योग के लिए कारोबारियों को सहूलियत दी जाएगी।

उन्होंने गन्ना किसानों के बारे में बात करते हुए कहा कि गन्ना किसानों का भुगतान निरंतर किया जा रहा है। गन्ना मूल्य भुगतान पर कहा कि पिछली सरकारों के समय मे 50 हजार करोड़ का भुगतान हुआ था, हमने 70 हजार करोड़ रुपये का भुगतान कराया।
विज्ञापन

इसके अलावा कानून व्यवस्था की स्थिति पर भी मुख्यमंत्री ने संतोष जताया अफसरों के लिए साफ कहा यदि अच्छा काम करेंगे तो आगे बढ़ेंगे नहीं तो कार्यवाही होगी। जेलों से वीडियो वायरल सम्बंधित सवाल पर कहा जेलों से गैंग ऑपरेट नहीं होने देंगे। 

प्रेस कांफ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रियंका गांधी के कानून व्यवस्था सम्बंधित बयान पर जवाब देते हुए अंगूर खट्टे होने की बात कही। उन्होंने कहा कि पहले भी उनकी बातों का जनता ने विश्वास नहीं किया।

मीडिया से बातचीत के दौरान पलायन के सवाल पर उन्हीने कहा कि अब पलायन नहीं हो सकता, जो लोग कैराना से पलायन कर गए थे वह भी लौटने लगे हैं। कानून व्यवस्था में सुधार हुआ हैं। अभी और सुधार की गुंजाइश है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें