फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: भाविप ने किया सुंदरकांड पाठ का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। भारत विकास परिषद गंगा शाखा ने शाखा सदस्य सपना सिंह के रक्षापुरम स्थित निवास पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया। इसमें सभी सदस्यों ने श्रद्धा और भक्ति भाव से भाग लिया।
विज्ञापन

उपस्थित सभी सदस्यों ने भगवान हनुमान जी की आराधना और भजनों का गुणगान किया। उन्होंने परिवार, समाज और राष्ट्र के सुख, समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष ममता गोयल और संरक्षक लोकेश भारद्वाज उपस्थित रहे। सपना सिंह, अंजू लोचब, सविता, सरला शर्मा, मिथलेश तोमर और शशि भाटी सहित अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में संजय सिंह, अदिति सिंह और देवांग सिंह की मुख्य भागीदारी रही। आयोजन का समापन आरती और प्रसाद वितरण के साथ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें