फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शिक्षकों को मिले एलटीसी सुविधा, गृह जनपद में हो तैनाती

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय शिक्षक संघ ने महानिदेशक को शिक्षकों की लंबित समस्याओं का मांगपत्र दिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। राजकीय शिक्षक संघ ने शिक्षकों की लंबित समस्याओं को लेकर शिक्षा महानिदेशक को 13 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा है। संघ ने शिक्षकों की पदोन्नति, स्थानांतरण, अवकाश, भत्तों और सेवा संबंधी सुविधाओं पर शीघ्र निर्णय लेने की मांग की है।
संघ के प्रांतीय अध्यक्ष विपिन भारद्वाज और प्रांतीय महामंत्री नीलू सिंह की ओर से दिए गए मांगपत्र में कहा गया है कि वर्षों से शिक्षकों की समय पर पदोन्नति नहीं हो पा रही है, जिससे उनका मनोबल प्रभावित हो रहा है। संघ ने प्रत्येक वर्ष विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठक कर रिक्त पदों को भरने की मांग की है।
विज्ञापन

मांगपत्र में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालयों में लंबे समय से एक ही पटल पर कार्यरत बाबुओं के स्थानांतरण, पूरे प्रदेश में एक समान नियम लागू करने तथा राजकीय शिक्षकों को भी खंड शिक्षा अधिकारी पद पर पदोन्नति का अवसर देने की मांग की गई है। कोरोना काल में बंद किए गए भत्तों को पुनः बहाल करने की मांग भी की गई।
विज्ञापन

संघ ने महिला शिक्षिकाओं की चाइल्ड केयर लीव विद्यालय स्तर पर स्वीकृत करने और पुरुष शिक्षकों को पितृत्व अवकाश की सुविधा देने की भी मांग उठाई है।
शिक्षकों को रिक्तियों के अनुसार गृह जनपद अथवा इच्छित स्थान पर स्थानांतरण करने की मांग की। राजकीय शिक्षकों को केंद्रीय विद्यालयों की तर्ज पर एलटीसी सुविधा प्रदान करने की मांग भी की गई है। संघ ने कहा कि इन मांगों के पूरा होने से शिक्षकों का मनोबल बढ़ेगा और शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें