फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: 80 मीटर दौड़ में भावना पाल रहीं अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। आरजी पीजी कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग में सोमवार को स्वच्छता जागरूकता रैली और 80 मीटर फिटनेस दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसका विषय स्वच्छता ही सेवा अभियान रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. निवेदिता मलिक ने की।
विज्ञापन

फिटनेस दौड़ प्रतियोगिता में 27 छात्राओं ने भाग लिया। इसमें प्रथम स्थान पर भावना पाल, द्वितीय स्थान पर सोनिया, तृतीय स्थान पर सबिया व चौथे स्थान पर सोनम रहीं। विजेताओं को प्राचार्य ने प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। इसके बाद एनसीसी, एनएसएस एवं शारीरिक शिक्षा की छात्राओं ने स्वास्थ्य जागरूकता रैली निकाली। प्राचार्य प्रो. निवेदिता मलिक ने कहा कि हमें अपने जीवन में स्वच्छता एवं अनुशासन के साथ फिटनेस का भी ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि रोज दौड़ लगाएंगे तो भी हम जीवन भर स्वस्थ रह सकते हैं। कार्यक्रम संयोजिका प्रो. भावना मित्तल ने कहा कि महाविद्यालय में खेलकूद की पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें