फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: महिलाओं ने दी भजनों की प्रस्तुति

विज्ञापन
सरस्वती ज्ञान मंदिर विद्यालय में सुंदर पोशाक में सजे बच्चे (संस्थान)
विज्ञापन
मवाना। सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को नवरात्रि का कार्यक्रम आयोजित हुआ। शुभारंभ मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। महिलाओं ने दुर्गा माता के भजनों की प्रस्तुति दी। मुख्य वक्ता ममता देवधर, अनुपमा ने भजन की प्रस्तुति दी और नवरात्र का पर्व किसलिए मनाया जाता है, इसकी जानकारी दी। अनुपमा ने विजयादशमी का पर्व मनाने के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि इस दिन शस्त्रों की पूजा की जाती है और बुराई पर अच्छाई की विजय होती है। नवरात्र पूजन के साथ गांधी जयंती व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती भी मनाई गई। आचार्य विपिन व राहुल ने दोनों महापुरुषों के बारे में जानकारी दी। प्रधानाचार्य अनिल कुमार वर्मा ने नौ देवियों के रूपों का वर्णन किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें