फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: भाकियू कार्यकर्ताओं का सिवाया टोल पर हंगामा, टोल कराया फ्री, ये है पूरा मामला

Fri, 31 Jul 2020 02:46 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
सिवाया टोल प्लाजा पर हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में मेरठ जनपद के मोदीपुरम स्थित सिवाया टोल प्लाजा पर शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के कार्यकर्ता पहुंचे और हंगामा कर दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने टोल फ्री करा दिया। 

विज्ञापन


ये है मामला
दरअसल, छह महीने पहले टोल पर दुल्हैड़ा निवासी सोनू की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने टोल पर काम करने वाले तीन युवकों को जेल भेजा था। वहीं टोल के अधिकारियों ने उनके परिजनों को आश्वासन देते हुए कहा था कि इस मामले में टोल के कर्मचारी पैरवी करेंगे। वहीं भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं व दादरी, अक्षौता और अलीपुर गांव के लोगों का आरोप है कि टोल के अधिकारी न तो कोई पैरवी कर रहे हैं और ना ही निर्दोष युवकों को जेल से छुड़वा पाए।

यह भी पढ़ें: जेल से खौफ फैला रहा ये कुख्यात बदमाश, करा चुका कई बड़ी वारदात, अब चार और लोग निशाने पर
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी को लेकर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता आज टोल पर पहुंचे और हंगामा कर दिया। इस दौरान उन्होंने टोल को भी फ्री करा दिया। उधर, सूचना मिलने पर दौराला थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारी कार्यकर्ताओं को समझाने के प्रयास में लगे हैं। फिलहाल दोनों के बीच वार्ता चल रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें