फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरतू नाई ने नाम पर व्यापारी से मांगी दो लाख की रंगदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
भरतू नाई ने नाम पर व्यापारी से मांगी दो लाख की रंगदारी
विज्ञापन

रोहटा। जेल में बंद कुख्यात भरतू नाई के नाम पर रोहटा में एक व्यापारी से रंगदारी मांगी गई है। फोन करने वाले ने खुद को भरतू नाई बताते हुए धमकी दी है कि अगर दो लाख रुपये नहीं दिए तो वह पूरे परिवार का खात्मा कर देगा। व्यापारी और उसका परिवार दहशत में है। व्यापारी ने रोहटा थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
इंस्पेक्टर रोहटा उपेंद्र सिंह ने बताया कि सरूरपुर थानाक्षेत्र के पाथौली गांव निवासी राहुल की रोहटा में खाद बीज की दुकान है। राहुल ने मंगलवार को थाने पहुंचकर बताया कि उसके मोबाइल पर मंगलवार को एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को भरतू नाई बताते हुए दो लाख रुपये की रंगदारी मांगी। रंगदारी नहीं देने पर व्यापारी को फोन करने वाले ने परिवार सहित खात्मे की धमकी भी दी। पुलिस के मुताबिक सात साल पहले भरतू नाई और मोनू जाट का रोहटा गांव में आतंक था। दोनों ने कई लोगों से रंगदारी मांगी थी। पैसा न देने पर रोहटा में पांच लोगों की हत्या कर चुके हैं। दोनों शातिर अपराधी हैं और फिर जेल में बंद हैं। जेल में बंद होने के बाद दोनों बदमाशों द्वारा लोगों की धमकी देने की शिकायत लगातार आ रही हैं। धमकियों के डर से रोहटा गांव से कई व्यापारी अपने परिवार समेत पलायन भी कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस भरतू नाई से जेल में पूछताछ करेगी। फोन करने वाले के बारे में जानकारी की जा रही है। रंगदारी मांगने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- केशव कुमार, एसपी देहात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें