फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: विज्ञान प्रदर्शनी में डीएन कॉलेज के भानु ने बाजी मारी

Thu, 13 Nov 2025 06:24 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला विज्ञान क्लब में जिला स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन

पैरों से बिजली बनाने और जैविक प्लास्टिक व जीरो वेस्ट पर बने मॉडल सराहे गए
मेरठ। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश लखनऊ के तत्वावधान में जिला विज्ञान क्लब द्वारा आयोजित जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में पैरों के चलने से बिजली बनाने के मॉडल ने सबको हैरान कर दिया। प्लास्टिक का विकल्प जैविक प्लास्टिक, जैविक खेती, मॉडर्न शहर के मॉडल भी सबको भाए। प्रदर्शनी में प्रथम स्थान डीएन इंटर कॉलेज के भानु चौधरी को मिला।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में शून्य अपशिष्ट लाइफस्टाइल और पेशाब घर व प्लास्टिक समाधान जैसे मॉडल खास तौर पर सराहे गए। प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक अमित अग्रवाल, मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल और जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार ने संयुक्त रूप से किया। प्रदर्शनी में द्वितीय स्थान पर आर्य कन्या इंटर कॉलेज की नाजवी रही। तीसरा स्थान किसान इंटर कॉलेज कंकरखेड़ा की अक्षरा को मिला।इस मौके पर सुनील बढ़ाना, डॉ. नारायण शरण, दीपक शर्मा, युवराज शर्मा, मनिंदर सिंह, रविंद्र सिंह, विभोर वत्स सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे। इस मौके पर विधायक अमित अग्रवाल ने कहा कि उत्कृष्ट मॉडलों को पीएम स्टार्टअप योजना में शामिल कर प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। प्रधानाचार्य डॉ. सुशील कुमार सिंह ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें