फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: भाकियू चढूनी ने एसडीएम को पत्र दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। भाकियू चढूनी के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को दिए पत्र में भूमाफिया के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। कार्यकर्ताओं ने एसडीएम संतोष कुमार सिंह को दिए पत्र में बताया कि चांदपुर निवासी गुरेंद्र सिंह कि फिरोजपुर खादर में भूमि है। जिसका बैनामा उन्होंने 2013 में कराया, तभी से काबिज हैं। वह उम्रदराज हैं और उनके तीन बेटे बाहर रहते हैं। इस कारण उन्होंने अपनी भूमि दो भाइयों को ठेके पर दे रखी है। कुछ दिन से कुछ भूमाफिया की नजर उनकी भूमि पर हैं। आरोपियों ने ठेके पर लेने वाले दोनों भाइयों को पुलिस से मिलकर डरा धमकाकर हटा दिया। संगठन इसका विरोध करता है। पत्र में इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई किए जाने की मांग की है। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। एसडीएम, सीओ किठौर व नायब तहसीलदार किठौर को संयुक्त रूप से जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। पत्र पर तहसील अध्यक्ष महकार सिंह, रणपाल सिंह, विनोद, रामकिशन यादव आदि के नाम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें