फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: 12 नवंबर से श्रीमद्भागवत कथा की अमृत वर्षा, दंडी स्वामी ध्रुवानंद तीर्थ सुनाएंगे कथा

विज्ञापन
विज्ञापन
.शास्त्री नगर के परशुरामेश्वर महादेव मंदिर में 18 नवंबर तक होगा ज्ञानयज्ञ, पहले दिन निकलेगी भव्य कलश यात्रा
विज्ञापन

... प्रेसवार्ता प्रतिदिन दोपहर 2:30 से शाम 5:30 बजे तक होगा कथा का आयोजन, डॉ. आलोक शर्मा और डॉ. अल्पना होंगे मुख्य यजमान
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। शास्त्री नगर के डी-ब्लॉक स्थित श्री परशुरामेश्वर महादेव मंदिर में 12 से 18 नवंबर तक श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का आयोजन किया जाएगा। प्रभु सत्संग सेवा समिति की ओर से आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में प्रख्यात युवा संत दंडी स्वामी ध्रुवानंद तीर्थ जी महाराज श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराएंगे।
ब्राह्मण कल्याण परिषद के अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार शर्मा और आयोजन संयोजक पार्षद सुमित मिश्रा ने बताया कि कथा के शुभारंभ पर 12 नवंबर को सुबह 10 बजे मंदिर परिसर से भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। कलश यात्रा डी-ब्लॉक शास्त्री नगर में भ्रमण करेगी। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं और श्रद्धालु शामिल होंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रतिदिन दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक कथा होगी। आचार्य पं. राकेश बसलियाल और पं. प्रदीप सेमवाल के सान्निध्य में धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे। कथा के मुख्य यजमान डॉ. अल्पना और डॉ. आलोक शर्मा रहेंगे।
विज्ञापन

इस दौरान संरक्षक मंडल के डॉ. अशोक कुमार शर्मा, पं. सुमित मिश्रा, पं. विवेक शर्मा, वैभव शर्मा, हेमंत गोयल, ठाकुर अजय सिंह, दीपक तिवारी, योगेश शर्मा, वित्त संयोजक पं. सुधेश कुमार शर्मा और मीडिया प्रभारी अनुज शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें