फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को किया सम्मानित

Wed, 24 Jun 2026 06:31 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका परिसर में लगा लोक कल्याण मेला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के छह वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बुधवार को नगर पालिका परिसर में लोक कल्याण मेले का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

मेले में पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को स्वरोजगार के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। नगर पालिका चेयरपर्सन सबीला बेगम, प्रभारी अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार, सभासद शानू जैन और सभासद तराबुद्दीन ने लाभार्थियों को सम्मानित किया। चेयरपर्सन नेउपस्थित नागरिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी और पात्र लोगों से इनका अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। मेले के दौरान विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई गई तथा लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें