बताया गया कि शव बच्चे का है जिसका सिर व एक हाथ भी गायब था। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आसपास सिर की तलाश में जुटी है। मौके पर गंगानगर, भावनपुर थाना पुलिस भी बुलाई गई है। सूचना पर एसपी देहात भी पहुंचे और मामले की जानकारी ली।
काफी तालश किए जाने के बाद सिर बरामद हो गया, सिर को जंगली जानवरों ने खाया हुआ है। वहीं, पुलिस एक युवक को लेकर मौके पर पहुंची है। पूछताछ जारी है। आशंका जताई जा रही है कि उक्त युवक ने अपने साथी के साथ मिलकर बच्चे की हत्या की है और शव को यहां फेंक दिया।
बिहार निवासी है आरोपी युवक
पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि दिल्ली के प्रीत विहार थाना क्षेत्र निवासी बच्चे को 3 दिसंबर में उठाया गया था। उसके बाद हत्या की गई पुलिस की पूछताछ में युवक ने बताया कि वह बिहार निवासी है। वहीं इस मामले में अभी और जांच पड़ताल की जा रही है।