फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा के इस नेता ने सरेंडर करने से पहले भाजपा पर बोला जमकर हमला

Wed, 17 Jan 2018 03:21 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

कोर्ट में सरेंडर करने से पहले अतुल प्रधान ने प्रेस कांफ्रेंस कर भाजपा और पुलिस-प्रशासन पर निशाना साधते हुए कहा कि पुलिस-प्रशासन भाजपा के लोगों को खुश करने के लिए काम कर रहा है। नगर निकाय और छात्र संघ चुनाव से दूर रखने के लिए पुलिस कई महीने से उन पर दबाव बना रही थी। वह हाईकोर्ट के आदेशानुसार कोर्ट में पेश होने जा रहे हैं।

विज्ञापन


अतुल प्रधान ने कहा कि भाजपाई एसपी सिटी के ऑफिस में घुसकर उन्हें खुली चेतावनी देते हैं। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती। मुख्यमंत्री 20 हजार से ज्यादा राजनीतिक मुकदमे वापस लेने की बात कहते हैं। लेकिन क्या सरकार अन्य पार्टियों के नेताओं पर हुए इसी तरह के मुकदमों को वापस लेगी।

देखिए वीडियो : सरेंडर से पहले इस SP नेता ने की प्रेस कॉन्फ्रेस, बीजेपी पर जमकर बोला हमला
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि एक व्यापारी के घर से 25 करोड़ रुपये मिलने पर कोई कार्रवाई नहीं होती है। एक बेटी छेड़छाड़ से आहत होकर जान दे देती है। लेकिन पुलिस-प्रशासन का कोई अधिकारी अभी तक उसके घर नहीं पहुंचा। सवाल किया कि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा प्रधान के साथ एसएसपी का रवैया सही था। आरोप लगाया कि कानून व्यवस्था चौपट है। संगठित अपराध खत्म करने के नाम पर एनकाउंटर कर सुमित जैसे लड़कों की हत्या की जा रही है। वह डरे नहीं थे, बल्कि कानूनी प्रक्रिया का पालन कर रहे थे। कोर्ट का दरवाजा खटखटा रहे थे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें