मवाना। मोहल्ला हीरालाल निवासी रहीसुद्दीन ने थाने में तहरीर देकर नौ लोगों पर मारपीट करने और बिना किसी कारण पैसे की मांग करने का आरोप लगाया है। प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है।
रहीसुद्दीन ने बताया कि उसने पक्का तालाब के पास कुट्टी काटने की मशीन लगा रखी है। रविवार रात 9:00 बजे वह कुट्टी मशीन पर बैठा था। तभी नौ लोग मशीन पर आए और आते ही आरोपियों ने गाली गलौज करनी शुरू कर दी। विरोध करने पर सभी ने उसके साथ मारपीट की और मशीन बंद कराने की धमकी दी। आरोपियों ने 10 हजार रुपये देने और पैसे नहीं देने पर काम नहीं करने देने की धमकी देकर भाग गए। आरोप है कि एक आरोपी बिना किसी बात के 10 हजार रुपये की मांग करता है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सीओ पंकज लवानिया का कहना है कि पुलिस जांच कर रही है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।