फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश: छेड़छाड़ के आरोपी की जमकर धुनाई फिर मुंडवा दिया सिर

Tue, 19 Jun 2018 11:15 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में युवती के साथ छेड़छाड़ के आरोपी को पकड़ कर भीड़ ने जमकर पीटा और सूचना पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया। चर्चा है पुलिस ने आरोपी अनीस को कोतवाली लाकर उसका सिर मुड़वा दिया। हालांकि पुलिस सिर मुंडवाने की बात से इनकार कर रही है, उधर इस मामले में आरोपी युवक के परिजन भी कुछ भी कहने से बच रहे हैं। दिन भर इस मामले को लेकर कोतवाली के आसपास गहमागहमी रही। उधर, डीजीपी ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए आईजी से रिपोर्ट मांग ली है।

विज्ञापन


पढ़ें : मेरठ: बाज नहीं आए स्टंटबाज, युवती से छेड़छाड़, सांप्रदायिक तनाव
विज्ञापन

 
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में पिछले काफी दिन से एक युवती को परेशान कर रहे बाबैल बुजुर्ग निवासी युवक को रविवार को युवती के परिजनों और ग्रामीणों ने पकड़ लिया। उसकी जमकर धुनाई की। भीड़ ने आरोपी युवक को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने पीड़ित युवती के परिजनों की तरफ से मिली तहरीर पर युवक अनीस पुत्र हनीफ निवासी गांव बाबैल बुजुर्ग के खिलाफ छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें