काम से इंकार करने पर दो दलितों की पिटाई के मामले में तीन लोगों पर एससी-एसटी एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया है। यह घटना उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद की है। जानिए पूरा मामला।
बता दें कि पुरकाजी पुलिस ने दो सप्ताह पूर्व हुई मारपीट की घटना में मारपीट करने और एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पिछले माह की 20 जुलाई को गांव तुगलकपुर में कुछ लोगों ने दलित समाज के दो लोगों के साथ मारपीट कर घायल कर दिया था। पुलिस ने घायलों का डाक्टरी परीक्षण कराया था।
पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए शनिवार को मोनू की तहरीर पर गांव के ही महक सिंह व दो अज्ञात के विरुद्ध मारपीट कर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।