फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना के बाद मेरठ में बवाल, बसपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर किया पथराव

Sat, 02 Dec 2017 11:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों पर पथराव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी निकाय चुनाव की मतगणना के बाद मेरठ में शुक्रवार शाम को जमकर बवाल हो गया। बीएसपी के समर्थकों ने पुलिस पर पथराव किया। इस दौरान पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने बसपा समर्थकों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। पुलिस ने सख्ती से कार्रवाई करते हुए करीब 25 लोगों को हिरासत में ले लिया। इस दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ा। कई घंटों तक हंगामा चला।
विज्ञापन


एसएसपी मंजिल सैनी दहल और एसपी सिटी मानसिंह चौहान मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि जैसे ही मतगणना खत्म हुई तो बसपाईयों ने नारेबाजी करना शुरू कर दिया। पुलिस ने नारेबाजी करने से रोका तो उन्होंने पुलिस पर ही पथराव कर दिया। इसके बाद पुलिस ने भी भीड़ को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।

पढ़ें : बिजनौर समेत इन जिलों में मतगणना स्थल पर हंगामा, तीखी नोकझोंक, लाठीचार्ज

वहीं भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने मोदीपुरम में टोल को फ्री कराते हुए हंगामा कर दिया। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत भी समर्थकों के साथ रहे मौजूद।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें