फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों में राहत की उम्मीद के साथ रही मारामारी

Thu, 24 Nov 2016 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नोट बंदी के 15 वें दिन लोगों में राहत की कुछ उम्मीद तो जगी। लेकिन कैश पाने के लिए बैंकों के बाहर मारामारी मची रही। आरबीआई से कैश मिलने पर अधिकतर बैंकों ने कैश बांटा। एसबीआई की कुछ ब्रांचों में तो बचत खाताधारकों को 20 हजार रुपये तक दिए गए। पीएनबी, सिंडिकेट, इलाहाबाद आदि बैंकों में भी कैश उपलब्ध था। हालांकि दोपहर बाद कैश शार्ट होने पर निकासी लिमिट कम करनी शुरू कर दी गई। उधर, शादी वाले परिवार अभी भी आरबीआई की गाइड लाइन में फंसे हैं। कैश न मिलने पर ऐसे कई लोगों ने एलडीएम ऑफिस पर हंगामा काटा।
विज्ञापन

आरबीआई द्वारा बैंकों को पहले से लगभग डबल कैश भेज दिया गया था। जिस कारण बुधवार को अधिकांश बैंकों में कैश की कोई कमी नहीं थी। जो बैंक अभी तक दो से पांच हजार तक ही कैश देने की शर्त लगा रहे थे उन्होंने भी 10 से 20 हजार रुपये तक भुगतान किया। बैंकों में कैश होने की जानकारी होने पर लोगों की काफी भीड़ रही। बैंक के अंदर घुसने को लेकर लोगों में धक्कामुक्की और खींचतान भी हुई।
बैंक अफसरों के अनुसार एसबीआई की दिल्ली रोड ब्रांच में बचत खाताधारकों को 20 हजार रुपये तक तो स्पोर्ट्स कांपलेक्स ब्रांच में भी 10 से 20 हजार तक कैश दिया गया। इनके अलावा पीएनबी, सिंडिकेट, इलाहाबाद आदि बैंकों में कैश उपलब्ध था। लेकिन भीड़ के हिसाब से दोपहर बाद जैसे-जैसे कैश कम होता गया तो बैंकों ने कैश निकासी लिमिट कम करनी शुरू कर दी। एचडीएफसी, यस और एक्सिस बैंकों की अधिकांश शाखाओं में कैश की कमी रही।
विज्ञापन


दिन भर भटके शादी वाले परिवार
शादी वाले परिवार ढाई लाख के लिए बैंकों के चक्कर काटते रहे। लेकिन आरबीआई की गाइड लाइन के हिसाब से तरह-तरह के बिल आदि न जुटा पाने की वजह से वह बैंकों से मायूस लौटे। कई लोगों ने कचहरी स्थित लीड बैंक मैनेजर कार्यालय पहुंचकर अपना विरोध जताया और बैंकों की शिकायत करते हुए हंगामा काटा।

अधिकतर बैंकों के एटीएम खाली
अधिकांश बैंकों के एटीएम बुधवार को भी बंद रहे। दिल्ली रोड स्थित पीएनबी, बागपत रोड केनरा बैंक, दिल्ली रोड सिंडिकेट बैंक, घंटाघर और गढ़ रोड क्षेत्र के अधिकतर बैंकों के एटीएम खराब थे। दरअसल, कई बैंकों के एटीएम अभी तक दो हजार के नए नोट के हिसाब से अपडेट नहीं हो सके हैं। वहीं, इनमें 100 के नोटों की कमी भी इनके बंद रहने की बड़ी वजह रही।

डीएम कर रही मॉनीटरिंग
बैंक अफसरों ने दावा किया कि बुधवार को कैश होने पर पिछले दिनों की अपेक्षा कुछ शांति रही। जिसके बाद प्रशासन बृहस्पतिवार की तैयारियों में जुट गया। डीएम बी. चंद्रकला खुद दिन भर बैंक अफसरों ओर संबंधित एसडीएम से माहौल और स्थिति की जानकारी ले रही थीं। वह खुद बैंकों मेें कैश की उपलब्धता की मॉनीटरिंग भी कर रही थीं। देर रात डीएम बृहस्पतिवार के लिए कैश की उपलब्धता बनाए रखने के लिए आरबीआई से संपर्क कर रही थीं।

आज भी राहत की उम्मीद
डीएम के प्रयास से मंगलवार को ही बैंकों को इतना कैश मिल गया था कि बुधवार को कमी नहीं रही। इस कारण बैंकों ने भी काफी अधिक निकासी की है। लोगों को कैश मिला है। हालांकि शादी वाले परिवारों को आरबीआई की गाइड लाइन का पालन कराना बैंकों की मजबूरी है। जो लोग शर्तें पूरी करेंगे, उन्हें ही भुगतान मिलेगा। उम्मीद है कि बृहस्पतिवार को भी बैंकों में स्थिति सामान्य रहेगी और लोगों को कैश मिलेगा।- अविनाश तांती, एलडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें