भाकियू अंबावत ने किया बिजली की बढ़ी दरों का विरोध
नकुड़ में भाकियू अंबावत की मासिक बैठक में किसानों ने बिजली की बढ़ी दरों का विरोध करते हुए इन्हे वापस लिए जाने की मांग की है। चेतावनी दी कि यदि बढ़ी दरें वापस नहीं ली गई तो भाकियू अंबावत विरोध में उग्र आंदोलन को बाध्य होगी।
बृहस्पतिवार को ब्लाक प्रांगण में आयोजित भाकियू अंबावत की बैठक में संगठन के तहसील अध्यक्ष साहब सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार कभी डीजल व पेट्रोल तो कभी बिजली की दरें बढ़ाकर किसानों की कमर तोड़ने का काम कर रही है। कहा कि प्रदेश सरकार ने बिजली की दरों में बेतहाशा वृद्धि कर किसान विरोधी होने का प्रमाण दिया है। जिसे भाकियू अंबावत बर्दाश्त नहीं करेगी।
चेतावनी दी कि यदि प्रदेश सरकार ने बढ़ाई गई बिजली की दरों को वापस नहीं लिया तो किसान उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे। अध्यक्षता चौ. कंवरपाल सिंह व संचालन राजीव कुमार ने किया। ब्लाक अध्यक्ष सोमपाल स्वामी, मदन चौधरी, संजय कुमार, राजेश प्रधान व धर्मवीर सिंह आदि रहे।