बैंक परिसर में धरना प्रदर्शन करते भाकियू कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के शामली में गुरुवार को ओबीसी बैंक के बाहर भारतीय किसान यूनियन के समर्थकों ने धरना प्रदर्शन किया। धरने में शामिल कार्यकर्ताओं का आरोप है कि बैककर्मी अक्सर किसानों से अभद्रता से पेश आते हैं।
जानकारी के अनुसार गढ़ीपुख्ता थानाक्षेत्र में गांव मालैण्डी स्थित ओबीसी बैंक के बाहर भाकियू जिलाध्यक्ष कपिल खटियान के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया। आरोप है कि बैंक में लेन देन करने आने वाले किसानों से बैंक कर्मचारी अभद्रता करते हैं।
आरोपी है कि किसानों व बुर्जगों को मामूली कार्यों के लिए भी कई कई बार बैंक के चक्कर काटने पड़ते है इसके बावजूद उनके काम नहीं होते। वहीं धरने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और किसानों से बातचीत कर उनकी समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/