फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू ने किया सीएम दौरे का विरोध, पुलिस से नोकझोंक

विज्ञापन
विज्ञापन
भाकियू ने किया सीएम दौरे का विरोध, पुलिस से नोकझोंक
विज्ञापन

मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे का विरोध करने के लिए भाकियू कार्यकर्ता कमिश्नरी पहुंचे। यहां भाकियू कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ काफी नोकझोंक हुई। गेट नंबर दो से अंदर आने की बात सुनकर किसान गेट नंबर एक से ही अंदर जाने पर अड़ गए और उन्होंने सड़क पर ही बैठकर नारेेबाजी शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस सभी किसानों को पकड़कर सिविल लाइन थाने ले गई। सीएम के जाने के बाद शाम साढ़े छह बजे सभी को छोड़ दिया गया। भाकियू की ओर से दिया जाने वाला ज्ञापन अधिकारियों ने सीएम तक पहुंचाया।
तीन कृषि कानूनों को लेकर भाकियू ने मेरठ मंडल दौरे पर आ रहे सीएम योगी आदित्यनाथ का विरोध करने का आह्वान किया था। इसके चलते ही रविवार को भाकियू के जिलाध्यक्ष मनोज त्यागी और भारतीय किसान आंदोलन के अध्यक्ष कुलदीप त्यागी अन्य कार्यकर्ताओं के साथ दोपहर करीब ढाई बजे कमिश्नरी पहुंच गए। यहां पहुंचते ही उन्होंने नारेबाजी शुरू कर दी। मौजूद पुलिसकर्मियों ने रोका तो किसानों ने सीएम से मुलाकात कर मांग ज्ञापन सौंपने की बात कही।
विज्ञापन

इस पर पुलिस ने किसानों को गेट नंबर दो से अंदर जाने को कहा। इससे किसान नाराज हो गए और मुख्य गेट नंबर एक से ही अंदर जाने पर अड़ गए। पुलिस ने सख्ती की तो किसान गेट के सामने ही धरना देकर बैठ गए और जिला प्रशासन व भाजपा के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस के मनाने से भी जब किसान नहीं माने तो पुलिस ने सभी को पकड़कर सिविल लाइन भिजवा दिया।
भाकियू जिलाध्यक्ष मनोज त्यागी और भारतीय किसान आंदोलन के अध्यक्ष कुलदीप त्यागी ने कहा कि प्रदेश में किसान और ग्रामीण फसल का कम दाम मिलने से परेशान हैं। इस समय वे कारोना से मर रहे हैं। केंद्र और राज्य सरकार पूरी तरह फेल हो चुकी है। पुलिस ने किसानों को सीएम के जाने के बाद शाम साढ़े छह बजे छोड़ा।
विज्ञापन

अधिकारियों के माध्यम से सीएम को दिए गए ज्ञापन में कोरोना काल में निशुल्क बिजली के साथ सामान्य नलकूप कनेक्शन देने, गन्ना बकाया भुगतान कराने, रजबहो में पानी छुड़वाने, निजी स्कूलों की फीस ऑनलाइन के हिसाब से तय करने सहित अन्य मांगे की गईं। इस मौके पर गजेंद्र सिंह, प्रमोद त्यागी, लोकेश नेहरा, देशपाल, लोकेश, मिंटू अहलावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें