फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: भाकियू कार्यकर्ताओं ने गन्ना मूल्यों को लेकर किया प्रदर्शन, अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Fri, 23 Aug 2019 01:19 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते भाकियू कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी के सहारनपुर में आगामी सीजन के लिए 400 रुपये प्रति क्विंटल गन्ना मूल्य घोषित करने और पूरा बकाया भुगतान होने तक बैंकों द्वारा बकाएदार किसानों के खिलाफ आरसी जारी नहीं करने की मांग सहित अन्य मांगों को लेकर भाकियू (तोमर) के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी नरेश अरोड़ा को सौंपा। 

विज्ञापन


गुरुवार को मुख्यमंत्री के नाम दिए गए ज्ञापन में भारतीय किसान यूनियन तोमर के कार्यकर्ताओं ने तत्काल बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान करने, गन्ना का रेट 400 रुपये प्रति क्विंटल घोषित कराने, पूरा बकाया भुगतान होने तक किसान की आरसी जारी नहीं करने की मांग की। उन्होंने विद्युत निगम पर आरोप लगाया कि मात्र दस हजार रुपये का बकाया होने पर किसानों की आरसी काटी जा रही हैं।

Trending Videos
विज्ञापन

उन्होंने यमुना नदी में आई बाढ़ के चलते बर्बाद हुई फसल का मुआवजा 30 हजार रुपये प्रति बीघा देने, दूध का रेट 70 से 80 रुपये प्रति लीटर दिलाने, हिंडन नदी में केमिकल युक्त पानी छोड़ने पर रोक लगाने, पत्रकार आशीष और उनके भाई के हत्यारों को फांसी की सजा दिलाने, आशीष की पत्नी को सरकारी नौकरी दिलाने और परिवार को 50 लाख रुपये का मुआवजा दिलाने सहित अन्य मांग की गई। 

उन्होंने कहा कि गांव देहात में चल रहे नशे के कारोबार पर अंकुश लगाया जाए। इस दौरान जिलाध्यक्ष सुखवीर सिंह नंदी, तेग सिंह, खुशनूद खां, नीरज राणा, प्रदीप राणा, नवाब सिंह, सतपाल, कृष्णपाल, रमेशचंद, चरण सिंह प्रधान, यशपाल सिंह, संजय, रविकांत, सोनू चांदनपुर, सुशील मुखिया, अजीत सिंह, दीपक त्यागी आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें