फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नाले में संरक्षित पशु के अवशेष मिलने पर बजरंग दल का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के माधवपुरम सेक्टर चार में बृहस्पतिवार दोपहर नाले में मृत संरक्षित पशु व अवशेष मिलने पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया। कार्यकर्ताओं ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सड़क पर जाम लगा दिया। पुलिस ने मृत गोवंश व अवशेष को जमीन में दबाकर आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। जिसके बाद ही मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

माधवपुरम चौकी से कुछ दूरी पर माधवपुरम सेक्टर-चार नाले में मृत संरक्षित पशु व अवशेष पड़े होने की सूचना बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को मिली। सूचना पर बजरंग दल के महानगर संयोजक हिमांशु शर्मा अपने कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंच गए। कई अन्य हिंदू संगठन के लोग भी मौके पर पहुंच गए और हंगामा कर जाम लगा दिया। सूचना पर एसओ ब्रह्मपुरी राजेश कांबोज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने जाम खोलने को कहा तो उनकी कार्यकर्ताओं से तीखी नोकझोंक भी हो गई। बाद में पुलिस ने नाले से मृत पशु व अवशेष निकलवाए और उन्हें जमीन में गड्ढा खोदकर दबवाया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। जिसके बाद ही मामला शांत हुआ। इस दौरान आर्यन सक्सेना, विशाल, अमन राजपूत उज्ज्वल तायल, पुनीत धावन, विशाल धावन मौजूद रहे। सीओ सौम्या अस्थाना ने बताया कि घटना के खुलासे को कई टीम लगाई गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। क्षेत्र में संचालित डेयरियों की भी जांच की जा रही है। जल्द घटना में शामिल लोगों की गिरफ्तार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें