एकाएक बैरिंग जाम हो गए, इससे मिल का टरबाइन से संचालन बंद हो गया। अब तक की जांच में सामने आया किसी अज्ञात व्यक्ति ने टरबाइन पर लगे एक कूलर की वॉल बंद कर दिया। इसका नुकसान यह हुआ कि बैरिंग में यहां से तेल जाने की प्रक्रिया बाधित हो गई और बैरिंग जाम हो गए। इस कारण टरबाइन ने काम करना बंद कर दिया।
बैरिंग जाम होने से एक करोड़ का नुकसान
रमाला। टरबाइन का बैरिंग जाम होने से 80 लाख से एक करोड़ रुपये के बीच के नुकसान का अनुमान है। ठीक करने के लिए इंजीनियर बुलाने पड़े और कई दिन लगे।
किसानों को उठानी पड़ी मुसीबत
मिल का संचालन बाधित होने से किसानों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इंडेंट नहीं काटा गया। नाराज किसानों ने पंचायत बुलाई। टरबाइन ठीक होने पर 17 नवंबर को होने वाली महापंचायत बाद में टाल दी।
योगी आदित्यनाथ ने किया लोकार्पण
सहकारी क्षेत्र की रमाला चीनी मिल का लोकार्पण सीएम योगी आदित्यनाथ ने चार नवंबर को किया। मिल में 27 मेगावाट का प्लांट लगाया, इससे 20 मेगावाट बिजली ऊर्जा निगम को दी जानी है और सात मेगावाट बिजली से चीनी मिल का संचालन होगा।