युवती ने बताया कि उसने गांव के सुभाष गुर्जर से धर्म बदलकर गाजियाबाद के आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। हाईकोर्ट में शादी रजिस्टर्ड कराई। हाईकोर्ट ने बागपत सीजेएम कोर्ट को युवती का मेडिकल परीक्षण कराने एवं 164 के बयान दर्ज करने के आदेश दिए। पुलिस ने सीजेएम कोर्ट के आदेश पर युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा। उसके न्यायालय में बयान दर्ज कराए जाएंगे।
वहीं अग्रवाल मंडी टटीरी चौकी प्रभारी जाहिद खान ने बताया कि युवती अपनी उम्र 18 वर्ष बता रही है जबकि स्कूल के कागजों में 15 साल है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद सही उम्र का पता चल सकेगा। न्यायालय में बयान दर्ज कराने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/