पुलिस के अनुसार घायल बदमाश को पुलिस सीएचसी लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं मुठभेड़ में कांस्टेबल अनुज बदमाश की गोली लगने से घायल हुए हैं तथा दोघट के एसओ की बुलेटप्रूफ जैकेट में गोली लगी है।
सीओ अनुज चौधरी के अनुसार बदमाश पर बागपत से एक लाख का इनाम था, जबकि मेरठ से उस पर पच्चीस हजार का इनाम रखा गया था। वह छपरौली में बिजली कर्मचारियों से हुई सात लाख की लूट के मामले में फरार चल रहा था। पुलिस उसके फरार साथी की तलाश में जंगल में कॉम्बिंग कर रही है। वहीं मृतक बदमाश की हिस्ट्रीशीट खोली जा रही है।