फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: शामली में नए पुलिस कार्यालय का शुभारंभ करने पहुंचे डीजीपी, पांच छात्राएं भी होंगी सम्मानित

Sun, 11 Aug 2019 12:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
डीजीपी ओपी सिंह, व एडीजी मेरठ जोन प्रशांत कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह आज शामली पहुंचें हैं। यहां उन्होंने नए पुलिस कार्यालय का शुभारंभ किया। समारोह में जिले के जनप्रतिनिधि भी शामिल हो रहे हैं। अमर उजाला के अपराजिता अभियान के अंतर्गत झिंझाना के राष्ट्रीय शिक्षा सदन इंटर कालेज में आयोजित पुलिस की पाठशाला में एसपी द्वारा चयनित पांच छात्राओं को भी सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


सीओ सिटी विनय गौतम के अनुसार डीजीपी प्लेन से पहले दिल्ली और वहां से कार से शामली पहुंचे। शहर से सटे गोहरनी गांव स्थित पुलिस कार्यालय के नवीन कार्यालय का उनके द्वारा शुभारंभ किया। इसके बाद भव्य समारोह का आयोजन किया जा रहा है।

इसमें जनपद के सांसद, विधायक आदि जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। एसपी अजय कुमार के अनुसार समारोह में प्रत्येक थाने के एक एक ग्राम सेवक (चौकीदार) और हाल ही में कांवड़ यात्रा के दौरान अच्छा कार्य करने वाले एक-एक सुरक्षा मित्रों को भी सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

आरएसएस इंटर कालेज की इन छात्राओं को मिलेगा सम्मान
अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता अभियान के अंतर्गत झिंझाना के राष्ट्रीय शिक्षा सदन इंटर कालेज में सात मई को पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया था। एसपी अजय कुमार छात्राओं से रूबरू हुए थे। उन्हें शिक्षा और सेल्फ डिफेंस संबंधी टिप्स दिए थे। बाद में एसपी ने छात्राओं ने क्या सीखा इसकी परख के लिए छात्राओं से सवाल किए थे।

इनमें एकदम सटीक जवाब देने वाली पांच छात्राओं कक्षा 10 की अलजहीन, ज्योति, कक्षा 11 की छात्रा दीपांशी और खुशी बंसल के अलावा कक्षा 12 की छात्रा उजमा मंसूरी को एसपी ने चिह्नित किया था और उन्हें पुलिस प्रशासन की ओर से सम्मानित करने का निर्णय लिया था। एसपी अजय कुमार ने बताया कि समारोह में इन पांचों छात्राओं को डीजीपी द्वारा सम्मानित किया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें