बागपत के नंगला बहलोलपुर गांव में एक दिन की नवजात बच्ची की शनिवार सुबह मौत हो गई। गांव के किसी व्यक्ति ने डायल 112 पर सूचना देकर आरोप लगाया कि तीन बेटियों के बाद चौथी बेटी पैदा होने पर उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद नवजात के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।