मेरठ में प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल किया गया है। एडीएम सिटी बृजेश सिंह को मेरठ विकास प्राधिकरण (एमडीए) का नया सचिव बनाया गया है। वहीं आदित्य प्रजापति मेरठ के नए एडीएम सिटी होंगे। इसके अलावा लवी त्रिपाठी को सहारनपुर में अपर जिलाधिकारी प्रशासन की जिम्मेदारी दी गई है।