एक युवक ने दलित युवती को बहला-फुसलाकर दो माह तक दुष्कर्म किया। आरोपी ने मोबाइल से युवती की वीडियो बना कर वायरल कर दी। पीड़िता ने थाने पहुंचकर युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। मामला यूपी के बागपत जिले का है।
छपरौली थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली दलित युवती ने बताया कि गांव का ही एक युवक दो माह पूर्व उसे कोचिंग दिलाने के बहाने अज्ञात स्थान पर ले गया और उसे धोखे से कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला दिया। बेहोशी की हालत में होने पर युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया और मोबाइल से अश्लील वीडियो बना ली। फिर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दो माह तक वह उससे दुष्कर्म करता रहा। कुछ दिन पूर्व उसने वीडियो वायरल कर दी।
बताया गया कि गांव के युवकों के मोबाइल में वीडियो पहुंच गई, जिस कारण उसकी काफी बदनामी हो रही है। पीड़िता ने थाने पहुंचकर आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थानाध्यक्ष वीके सिंह ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्दी ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/